भास्कर न्यूज | कुर्सेला/ नवगछिया - News Summed Up

भास्कर न्यूज | कुर्सेला/ नवगछिया


भास्कर न्यूज | कुर्सेला/ नवगछियाएक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में दो ट्रकों की कुर्सेला पुल पर टक्कर हो गई और देखते ही देखते दोनों ट्रक में आग लग गई। शनिवार रात 1:00 बजे आग लगने के बाद पुल पर यातायात ठप हो गया जो रविवार रात 11:00 बजे तक जारी रहा। नवगछिया से लेकर डुमर चौक 31 किलोमीटर तक जाम लगा रहा। ट्रक की टंकी में आग लगने के बाद पुल के पाइप में भी आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पहुंचे और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात 1:00 बजे बालू से लदा ओवरलोड ट्रक नवगछिया से कुर्सेला की ओर आ रहा था। नवगछिया से ही दूसरा ट्रक जिस पर मक्का लदा था, कुर्सेला की ओर जा रहा था। एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में दोनों ट्रकों की पुल पर टक्कर हो गई और देखते ही देखते बालू लदे ट्रक के डीजल टंकी में घर्षण से आग लग गई। आग दूसरे ट्रक पर लदे मक्के में भी लग गई। इसके बाद धू- धूकर ट्रक जलने लगे। दोनों ट्रकों के ड्राइवर और खलासी ने कूदकर जान बचाई और फरार हो गए। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। रविवार को जाम हटाने के लिए जेसीबी मशीन लाई गई पर जाम नहीं हट सका। रविवार शाम को एक बार फिऱ ट्रक से धुआं निकलने लगा जिसे समय रहते ही काबू कर लिया गया। देर रात धीरे-धीरे गाड़ियों को निकालने का काम शुरू हुआ।शनिवार रात एक बजे कुर्सेला पुल पर धू-धूकर जलते दोनों ट्रक।ट्रकों में आग लगने के बाद कुर्सेला पुल पर आवागमन ठप हो गया और लंबे समय तक जाम लगा रहा।


Source: Dainik Bhaskar June 10, 2019 02:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */